मुंबई के मानखुर्द में तीन मंजिला इमारत ढही, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

🗺️ देश-दुनिया

मुंबई: मुंबई के मानखुर्द इलाके में रविवार को एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे चार से पांच लोग फंसे हो सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

प्रशासन की ओर से घायलों और मलबे में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल इमारत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान पूरा होने के बाद हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *