मूसलाधार बारिश का असर; पाली स्थित अष्टविनायक श्री बल्लालेश्वर मंदिर परिसर में भरा पानी

मौसम

रायगढ़: रायगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पाली स्थित ऐतिहासिक अष्टविनायक श्री बल्लालेश्वर मंदिर पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बारिश के कारण मंदिर परिसर में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है।

भारी बारिश के चलते आसपास के नालों और जल निकासी व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया, जिससे मंदिर परिसर पूरी तरह पानी से भर गया। इसके कारण दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और मंदिर परिसर से पानी निकालने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द राहत मिल सके।

मौसम विभाग ने रायगढ़ जिले के लिए भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *