बारिश में ‘स्पाइडरमैन’ बना फरिश्ता, भिवंडी में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों की की मदद

मौसम

भिवंडी: मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसी बीच भिवंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में स्पाइडरमैन की वेशभूषा पहने एक युवक बाढ़ के पानी में उतरकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाते हुए दिखाई दे रहा है। तेज बहाव और जलभराव के बावजूद युवक ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कई लोगों की मदद की।

स्थानीय नागरिकों की सहायता के इस मानवीय प्रयास की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है। लोग युवक को ‘बारिश का असली हीरो’ और ‘फरिश्ता’ बताकर उसकी बहादुरी की प्रशंसा कर रहे हैं।

उधर, भिवंडी समेत मुंबई महानगर क्षेत्र के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *