लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार निशाना साध रहे ओमप्रकाश राजभर के बयानों को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
मीडिया से बातचीत के दौरान शिवपाल यादव ने कहा, “उनकी बातों का कोई मतलब नहीं है। उन्हें इलाज की जरूरत है। किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से उनका उपचार कराया जाना चाहिए।”
शिवपाल यादव के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
बीते कुछ दिनों से ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही है। ऐसे में आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच इस विवाद पर सभी की नजर बनी हुई है।
