घाटकोपर पूर्व में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन, बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

राजनीति

मुंबई: घाटकोपर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 132 में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का भूमि पूजन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। सेवाभावी विधायक पराग शाह के मार्गदर्शन और नगरसेवक निधि से स्वीकृत इन विकास कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।

इन परियोजनाओं के तहत शांति पथ रोड, 90 फीट रोड, एम.जी. रोड और कुर्ला टर्मिनस रोड पर फुटपाथों का सुधार किया जाएगा। इसके अलावा एम.जी. रोड स्थित मेघराज सिग्नल के पास ट्रैफिक आइलैंड का सौंदर्यीकरण, मोहन नगर और शिवकृपा (विद्याविहार पूर्व) में पैसज एवं फर्श निर्माण, तथा चित्तरंजन नगर के मैदान का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य भी किए जाएंगे।

बताया गया कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भूमि पूजन समारोह में भाजपा घाटकोपर के अध्यक्ष अनुज शाह, महामंत्री हेमंत ठवकर, ध्रुव अजमेरा, महिला अध्यक्ष नीलम गोलेच्छा, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *