
मुंबई: मुंबई के कुर्ला (पश्चिम) स्थित नौपाड़ा इलाके में एक दुकान पर अचानक पेड़ की शाखा गिरने से 63 वर्षीय यूनुस कुंडावाला की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
हादसे के बाद महानगरपालिका प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को तत्काल 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से बातचीत के बाद महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कुर्ला सहित पूरे मुंबई में खतरनाक पेड़ों का तत्काल सर्वेक्षण किया जाए और जहां आवश्यकता हो, वहां युद्धस्तर पर शाखाओं की छंटाई की जाए।
इस दौरान स्थानीय नगरसेवक हरीश भांडिर्गे, नितेश सिंह, महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी तथा स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।