
नागपुर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग को केंद्र में रखकर विकास की नई रणनीति तैयार की है। इसके माध्यम से 25 प्रतिशत विकास दर हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
नागपुर में आयोजित ‘राज्यमाता गोमाता संवाद यात्रा-2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पशुपालन के जरिए कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर राज्य में समृद्धि लाने का प्रयास किया जाएगा। इस दिशा में महाराष्ट्र राज्य गोसेवा आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
उन्होंने कहा कि गौ-आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देकर किसानों को प्राकृतिक और आर्थिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाया जाएगा। सरकार पशुपालन को आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।