मुंबई में कल भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद; कार्यालय खुलेंगे

मौसम 🌦️ मौसम 🗺️ देश-दुनिया

मुंबई: मुंबईवासियों के लिए अहम खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार, 6 जुलाई 2026 को मुंबई में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। साथ ही तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सभी सरकारी, निजी और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधीन संचालित स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार (6 जुलाई) को अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश केवल स्कूलों और कॉलेजों के लिए है। शहर के सभी सरकारी और निजी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे। कर्मचारियों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *