राम मंदिर दान चोरी मामले पर स्वामी गोविंददेव गिरी का बयान, बोले- ‘यह घृणित और महापापपूर्ण कृत्य’

🗺️ देश-दुनिया

अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

स्वामी गोविंददेव गिरी ने अपने बयान में कहा कि दान की चोरी का यह कृत्य बेहद घृणित और महापाप है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अपने बयान में कुल दस बिंदुओं के माध्यम से ट्रस्ट का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास की रक्षा करना ट्रस्ट की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

दान चोरी की घटना के बाद राम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *