मिसिंग लिंक विवाद पर गोपीचंद पडळकर का जयंत पाटिल पर हमला, बोले- ’40 साल में सड़क नहीं बना सके, अब कनेक्टिंग लिंक पर बोल रहे हैं’

राजनीति

मुंबई: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक परियोजना को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच भाजपा विधायक गोपीचंद पडळकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने सांगली-ईश्वरपुर सड़क के मुद्दे को उठाते हुए जयंत पाटिल की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

गोपीचंद पडळकर ने कहा, “जो नेता 40 वर्षों में सांगली-ईश्वरपुर की सड़क नहीं बनवा सके, वे आज कनेक्टिंग लिंक पर सवाल उठा रहे हैं। बारामती से फलटण तक का सड़क मार्ग वर्षों से लंबित था। देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह हाईवे बनकर तैयार हुआ। जो अपने ही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान नहीं कर सके, वे अब मिसिंग लिंक परियोजना पर बयान दे रहे हैं।”

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में गोपीचंद पडळकर के इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *